
गाजियाबाद : शहर के मुख्य बाजार तुराब नगर में बिजली के तारों के झुंड बने हुए है जिसके कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है
बढ़ती गर्मी के कारण तारों में अक्सर स्पार्किंग होती है और कई बार पहले भी इनमें आग लग चुकी है फिर भी विभाग कभी भी इस पर ध्यान नहीं देता जिसके कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है
उल्लेखनीय है कि तुराब नगर बाजार अति व्यस्त एवं प्रमुख रूप से कपड़ों का बाजार है जिसकी सड़के भी संकरी है यदि कभी यहां कोई दुर्घटना हुई तो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का बाजार में पहुंचना मुश्किल होगा और कपड़े का बाजार होने के कारण बड़े स्तर पर नुकसान और जनहानि होने की संभावना प्रबल रहेगी
बाजार के व्यापारियों का कहना है कि पूर्व में अनेक बार विभागीय अधिकारियों को इसके संबंध में अवगत कराया गया है परन्तु अधिकारी उदासीन बने हुए है और शायद किसी हादसे का इंतजार कर रहे है।
