
योगी आदित्यनाथ ने ली CM पद की शपथ, ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य बने डिप्टी CM
– योगी कैबिनेट में 20 OBC चेहरों को मौका।
– योगी कैबिनेट में 5 महिला मंत्रियों को जगह।
– योगी कैबिनेट में सहयोगी दलों के 2 मंत्री।
– ब्राह्मण-7, क्षत्रिय-6, मुस्लिम-1, वैश्य-4 मंत्री, दलित-8, कायस्थ-1, सिख-1, भूमिहार-2 मंत्री।
– पश्चिमी यूपी से 16 मंत्री, मध्य यूपी से 6 मंत्री, अवध क्षेत्र से 6 मंत्री, रुहेलखंड से 5 मंत्री, पूर्वांचल से 15 मंत्री, बुंदेलखंड से 4 मंत्री बने।
गाजियाबाद से कोई भी निर्वाचित विधायक नही बन सका मंत्री….
गजियाबाद जनपद में भाजपा ने सभी सीट जीतकर धमाकेदार उपस्थिति दर्ज कराई तो इस बार गाजियाबाद से दो तीन विधायकों के मंत्री बनने की चर्चा चलती रही परंतु किसी भी विधायक को ये खुशनसीबी नही मिली। पिछली सरकार में मंत्री रहे अतुल गर्ग का पत्ता भी कट गया। अजीत पाल का नाम चर्चा में आते ही लोगो को लगा की मुरादनगर से विधायक बने अजीत पाल त्यागी मंत्री बन रहे है परंतु कानपुर जनपद से विधायक अजीत पाल को मंत्री बनाया गया है।
पिछली सरकार के कई कद्दावर मंत्रियों का पत्ता कटा ….
सतीश महाना , दिनेश शर्मा , सिद्धार्थ नाथ सिंह, श्रीकांत शर्मा, महेंद्र सिंह, मोती सिंह , नीलकंठ तिवारी, जय प्रताप सिंह जैसे प्रभावी लोगो को भी इस बार मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिला है।
राम नरेश अग्निहोत्री, मोहसिन रजा, रमा पति शास्त्री, अतुल गर्ग, आशुतोष टंडन, अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान, जय कुमार जैकी, अनिल शर्मा, सुरेश पासी, चौधरी उदय भान सिंह, रामशंकर सिंह पटेल, नीलिमा कटियार, महेश गुप्ता, जी एस धर्मेश का भी पत्ता कट गया।
योगी मंत्रिमंडल के नाम
1.योगी आदित्यनाथ – सीएम (गोरखपुर)
2.केशव मौर्या – डिप्टी सीएम MLC – सिराथू कौशांबी
3.ब्रजेश पाठक – डिप्टी सीएम लखनऊ कैंट
कैबिनेट मंत्री
1.सूर्य प्रताप शाही पथरदेवा देवरिया
2.सुरेश खन्ना शाहजहांपुर
3.स्वतंत्रदेव सिंह – MLC – जालौन
4.बेबी रानी मौर्य – आगरा ग्रामीण
5.लक्ष्मी नारायण चौधरी – छाता, मथुरा
6.ठाकुर जयवीर सिंह – मैनपुरी सदर
7.धर्मपाल सिंह – बरेली
8.नंद गोपाल नंदी – प्रयागराज दक्षिण
9.भूपेंद्र चौधरी MLC मुरादाबाद
10.अनिल राजभर – गोरखपुर
11.जितिन प्रसाद – शाहजहांपुर
12.एके शर्मा – MLC – मऊ
13.योगेंद्र उपाध्याय – आगरा दक्षिण
14.राकेश सचान – भोगनीपुर विधानसभा (कानपुर देहात)
15.आशीष पटेल – MLC
16.संजय निषाद – MLC
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार
1.नितिन अग्रवाल – हरदोई
2.कपिलदेव अग्रवाल – मुजफ्फरनगर
3.रविंद्र जायसवाल – वाराणसी नॉर्थ
4.संदीप सिंह – अतरौली – (अलीगढ़)
5.गुलाब देवी – चंदौसी (संभल)
6.गिरीश यादव – जौनपुर सदर
7.धर्मवीर प्रजापति – MLC
8.असीम अरुण – कन्नौज सदर
9.जेपीएस राठौर – MLC
10.दयाशंकर सिंह – बलिया सदर
11.नरेंद्र कश्यप – MLC गाजियाबाद
12.डॉ.अरुण कुमार सक्सेना – बरेली
13.दिनेश सिंह
14.दयाशंकर मिश्र –
राज्यमंत्री
1.मयंकेश्वर सिंह – तिलोई (अमेठी)
2.दिनेश खटीक – हस्तिनापुर (मेरठ)
3.संजीव गौड़ – ओबरा (सोनभद्र)
4.बलदेव – औलख बिलासपुर (रामपुर)
5.अजीत पाल – सिकंदरा (कानपुर देहात)
6.जसवंत सैनी – खतौली (मुजफ्फरनगर)
7.रामकेश निषाद – तिंदवारी (बांदा)
8.मनोहर लाल मन्नू कोरी – महरौनी (ललितपुर)
9.संजय सिंह गंगवार – पीलीभीत
10.बृजेश सिंह – देवबंद
11.केपी मलिक – बागपत
12.सुरेश राही – हरगांव (सीतापुर)
13.सोमेंद्र तोमर – MLC मेरठ
14.अनूप प्रधान – खैर (अलीगढ़)
15.प्रतिभा शुक्ला – अकबरपुर रानिया (कानपुर देहात)
16.राकेश राठौर गुरू – सीतापुर
17.रजनी तिवारी – शाहाबाद (हरदोई)
18.सतीश शर्मा –
19.दानिश आजाद अंसारी MLC (बलिया,बसंतपुर)
20.विजय लक्ष्मी गौतम – सलेमपुर (देवरिया)
विधायक दल की बैठक के बाद योगी बोले- पार्टी के सहयोग से रचा गया इतिहास
यूपी विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद गुरुवार को योगी आदित्यनाथ को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश खन्ना ने योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता बनाने का प्रस्ताव रखा था। जिससे सर्वसम्मति से योगी को नेता चुना गया है। विधायक दल की बैठक के बाद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार में गरीबों के कल्याण के लिए काम किए गए हैं।
इस दौरान योगी ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी के सहयोग से इतिहास रचा गया है। इसके साथ ही उन्होंने अमित शाह का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि योजनाओं को हर तबके तक पहुंचाने का काम किया है। सुरक्षा का बेहतर माहौल बनाया गया है। बड़ी जीत बड़ी जिम्मेदारी भी है। योगी ने कहा कि 5 साल में कानून का राज स्थापित भी किया। यूपी में गरीबों को राशन मुफ्त दिया गया। पहली बार में सरकार चलाने का अनुभव नहीं था परंतु अब अनुभव भी है और दृढ़ इक्षा शक्ति भी, उत्तर प्रदेश के लोग अब पूर्ण सुरक्षित व् भयमुक्त वातावरण में रहेंगे, गुंडे माफिया और बदमाशो की अब खैर नहीं है।