
आज समाजवादी पार्टी से पूर्व विधान सभा चुनाव में गाजियाबाद सदर सीट से विधायक प्रत्याशी विशाल वर्मा द्वारा नगर निगम चुनाव 2022 के मेयर पद का चुनाव लडने के लिए अपने दावेदारी प्रस्तुत की।
विशाल वर्मा ने साथियों के साथ समाजवादी पार्टी कार्यालय ,आरडीसी राजनगर गाजियाबाद में निवर्तमान जिला अध्यक्ष राशिद अली और निवर्तमान महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी को अपना आवेदन पत्र सौंपा ।

उल्लेखनीय है विगत विधानसभा चुनाव में विशाल वर्मा दूसरे स्थान पर रहे थे इस मेयर चुनाव में यदि समाजवादी पार्टी इन्हे उम्मीदवार बनाती है तो मुस्लिम, दलित, यादव, हरिजन, जाटव आदि को सपा द्वारा अपने पाले में किया जा सकता है ऐसे में विशाल अच्छी टक्कर दे सकते है।
