
आज वैश्य समाज द्वारा आयोजित विराट वैश्य व्यापारी महाकुंभ की सभी तैयारी पूर्ण हो गई है आयोजको द्वारा दिन रात मेहनत करके विभिन्न स्थानों पर लगातार सभा करके समाज को जाग्रत करने का काम किया गया है तथा इस भव्य महाकुंभ के लिए आमंत्रित किया गया है।

अचानक बदले मौसम के मिजाज , बढ़ी सर्दी के वावजूद कई दिनों से दिन रात तैयारी करके आयोजको ने भव्य व्यवस्थाएं की है श्री अनिल अग्रवाल सांवरिया , श्री गौरव गर्ग, श्री अतुल जैन, श्री वी के अग्रवाल, विपुल अग्रवाल आदि ने रात भर पंडाल में घूम घूम करके हर एक व्यवथा का बारीकी से निरीक्षण किया तथा समस्त व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।

भारी संख्या में लोगों के आने के विश्वास से आयोजको ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए बैठने के लिए बड़ी संख्या में कुर्सियों की व्यवस्था की है महाकुंभ में आने वाले किसी भी व्यक्ति को कोई भी असुविधा न हो इसके लिए प्रशासन के सहयोग से पार्किंग की समुचित व्यवस्था की है।

पानी , भोजन, बैठने, पार्किंग, चिकित्सा, आदि की कोई असुविधा न हो इसके लिए पहले ही विभिन्न कमेटिया बना कर व्यक्तियों को विभिन्न जिम्मेदारी सौंप दी गई है प्रेस के लिए, कमेटियो के पदाधिकारियों के लिए व् विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों को उनके प्रवेश पास निर्गत कर दिए गए है जिससे सभी अपने अपने कार्यों को समुचित रूप से कर सके।

वैश्य , व्यापारी समाज में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह है पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग 30 जिलों से भारी संख्या में लोग आज कमला नेहरू नगर ग्राउंड में पहुंचेंगे तथा अपनी ताकत का एहसास कराएंगे। राजनीतिक दलों में इस कार्यक्रम से काफी हलचल है तथा वैश्य व्यापारी समाज को अधिक से अधिक सम्मान व् प्रतिनिधित्व देना अब विभिन्न राजिनितक दलों की मजबूरी बन जायेगा।
