

गाजियाबाद,15 दिसम्बर। वैश्य समाज 19 दिसम्बर को वैश्य व्यापारी महाकुंभ में अपनी ताकत का अहसास कराएगा। कमला नेहरू नगर ग्राउंड में होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल व भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल ने बुधवार को मेरठ रोड स्थित समरकूल कम्पनी परिसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में गाजियाबाद एवं पश्चिम क्षेत्र के समस्त व्यापारी एवं वैश्य बंधु शामिल होंगे । उन्होंने दावा किया कि यह सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। कहा कि वैश्य समाज को भी सत्ता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराने का समय आ गया है। वैश्य समाज सेवा में हमेशा अग्रणी रहता है। स्कूल, कॉलेज, धर्मशाला, प्याऊ जैसे समाज सेवा में आगे रहता है।
उद्यमी व भाजपा नेता रजनीश बंसल ने कहा कि वैश्य समाज विभिन्न घटकों एवं वर्गों में बटा हुआ है अगर सारे वर्ग और घटक मिल जाए तो भारत में वैश्य समाज अपना 23 पर्सेंट अपना जनाधार रखता है। जिसकी जितनी भागीदारी उसकी इतनी जिम्मेदारी को देखते हुए आज राजनीतिक पटल पर वैश्य समाज की गिनती ना के बराबर है। आज वैश्य समाज को एकजुट होने की जरूरत है।
राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अशोक गोयल ने कहा कि देश को आर्थिक रूप से सम्पन्न और सशक्त बनाने में 80प्रतिशत से अधिक योगदान वैश्य समाज का है। राष्ट्र को स्वथ्य और प्रगतिशील बनाने में शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, कला, संस्कृति, उद्योग, व्यापार, कृषि, खाद्यान्न, खाद्य आपूर्ति, दैनिक जीवन से जुड़ी आवश्यकता ओं की पूर्ति के क्षेत्र में वैश्य समाज की भूमिका अद्वितीय है ।
प्रेस वार्ता में वेद प्रकाश गर्ग खादी वाले,वीके अग्रवाल गोपाल अग्रवाल प्रदीप अग्रवाल,राजीव गुप्ता,प्रदीप अग्रवाल ,आदिनारायण गुप्ता, रजनीश बंसल, अनुराग गर्ग, नरेंद्र गुप्ता नंदी कार्यक्रम मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल आदि प्रमुख रूप से कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
