
श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर आज भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, रजनीश बंसल, राजनरायन शुक्ला, गेल के डायरेक्टर संजय कश्यप, डा वीरेश्वर त्यागी, पार्षद प्रवीण चौधरी सहित अनेक भाजपा नेताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए । इस मौके पर राज नगर मे एक कार्यक्रम में श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया गया ।

वक्ताओं ने बताया कि 6 जुलाई 1901 में कलकत्ता में उनका जन्म हुआ था। श्यामा प्रसाद मुखर्जी बैरिस्टर और शिक्षाविद थे। उन्होंने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के मंत्रिमंडल में उद्योग और आपूर्ति मंत्री के रूप में कार्य किया। हालांकि, नेहरू-लियाकत समझौते के विरोध में मुखर्जी ने नेहरू मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मदद से उन्होंने 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की 1980 में यही भारतीय जनता पार्टी बन गई।

आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय दिनेश शर्मा जी के साथ रजनीश बंसल ( जिला संयोजक नमामि गंगे) ने शिष्टाचार भेंट की उनके साथ में भाषा आयोग उत्तरप्रदेश के अध्यक्ष श्री राज नारायण शुक्ला, गैस ऑथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर संजय कश्यप, पार्षद श्री प्रवीण चौधरी, भाजपा नेता श्री वीरेश्वर त्यागी आदि मौजूद रहे। सभी को माननीय दिनेश शर्मा जी का स्नेह, आशीर्वाद एवम मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
