. भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल जिला व महानगर गाजियाबाद के द्वारा संयुक्त रूप से व्यापारी दिवस एवम् सम्मान समारोह का आयोजन 9 अगस्त को होटल वेस्ट व्यू जी टी रोड गाजियाबाद में किया जाएगा
. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री रवि कांत गर्ग जी ( राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ) होंगे तथा श्री अनिल अग्रवाल ( राज्य सभा सांसद), श्री अतुल गर्ग (मंत्री उत्तर प्रदेश शासन), श्री दिनेश गोयल (विधायक), श्रीमती आशा शर्मा ( महापौर ) आदि अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
. भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा पिछले दिनों मेरठ मंडल की इकाई का गठन किया गया है जिसमे श्री अतुल जैन को प्रदेश संगठन मंत्री, मेरठ मंडल प्रभारी श्री नानक चंद जी (सीरे वाले), मेरठ मंडल अध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल सांवरिया को बनाया गया है
. श्री रजनीश बंसल को मेरठ मंडल का संगठन मंत्री बनाया गया है तथा श्री देवेन्द्र हितकारी को चेयरमैन जिला गाजियाबाद के साथ ही श्री गैरव गर्ग को प्रभारी जिला गाजियाबाद की अहम जिम्मेदारी दी गई है।
. गाजियाबाद का जिलाध्यक्ष श्री उदित मोहन गर्ग के साथ ही श्री विकास बंसल को महानगर अध्यक्ष गाजियाबाद नियुक्त किया गया है
. श्री निखिल मित्तल को मुरादनगर का अध्यक्ष वी श्री अंकित गर्ग को मुरादनगर का महामंत्री मनोनीत किया गया है
. संगठन का बेहतरीन तरीके से विस्तार व प्रमुख व्यापारी नेताओ को संगठन से जोड़कर उन्हे अहम पदों पर नियुक्त करके भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने संगठन के गठन में व्यापारियों पर मजबूत पकड़ रखने वाले सुलझे हुए व्यापारियों को पदासीन करके दूरदर्शिता का परिचय दिया है साथ ही गाजियाबाद की व्यापारी राजनीति में एक नया मोड़ दिया है।
. अब 9 अगस्त को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा कार्यक्रम का आयोजन करके गाजियाबाद जिले में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास है जिसके लिए अतुल जैन, अनिल सांवरिया, रजनीश बंसल, नानक चंद गोयल, गौरव गर्ग, देवेंद्र हितकारी, उदित मोहन गर्ग, विकास बंसल वी इन सभी की टीम दिन रात मेहनत कर रही है।
. उल्लेखनीय है की इस कार्यक्रम का आयोजन 9 अगस्त की शाम को होटल वेस्ट व्यू जी टी रोड गाजियाबाद पर किया जाएगा।
