
आज भाजपा महानगर व्यापार प्रकोष्ठ की परिचय गोष्ठी में पूरे देश में उत्तर प्रदेश वैक्सीन लगाने के लिए नंबर वन आने पर मान्यनीय मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी जी का धन्यवाद दिया और विचार विमर्श किया कि किस तरीके से ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाए।
आगामी आने वाले चुनावों में भाजपा की नीतियों व सरकार की सभी योजनाओं के बारे में सबको अवगत कराने का फैसला लिया तथा बैठक में व्यापार प्रकोष्ठ के सभी मंडल नवनियुक्त अध्यक्षों का परिचय भी किया।
मुख्य अतिथि गाजियाबाद भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री संजीव शर्मा, गाजियाबाद महानगर के संयोजक अनुज मित्तल, व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता, क्षेत्रीय सह संयोजक विभु बंसल, स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री अतुल गर्ग के प्रतिनिधि राजेंद्र मित्तल, दिल्ली गेट व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव मित्तल, महानगर व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक विपिन गोयल, अनिल सांवरिया, पंकज गर्ग महानगर महामंत्री श्री पप्पू पहलवान जी गाजियाबाद ओबीसी मोर्चा के महानगर अध्यक्ष मनोज यादव व नीरज गोयल, उमेश भाटी, अंकित गर्ग आदि उपस्थित रहे
