
गाजियाबाद: भारी वर्षा की चेतावानी के दृष्टिगत, मौसम विभाग, बिजली विभाग, भारी वर्षा की चेतावनी के कारण जिलाधिकारी गाजियाबाद के निर्देशों के क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी माध्यमिक विद्यालयों को 12 तक ही खोलने के आदेश जारी किए है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने जारी किए आदेशों में कहा है की बच्चो की सुरक्षा के दृष्टिगत आज जनपद के समस्त बोर्डो के माध्यमिक शिक्षण संस्थानों में आज दोपहर 12 तक शिक्षण कार्य कराने के उपरांत विद्यालय बंद कर दिए जायेंगे। उक्त आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

