
गाजियाबाद 9 जुलाई : भारी बारिश एवम जगह जगह हुए जलभराव को देखते हुए डीएम गाजियाबाद ने सभी विद्यालयों में 10, 11 जुलाई को अवकाश घोषित किया है। कांवड़ के संबंध में 12 से 16 जुलाई तक पूर्व से ही अवकाश था।
इस प्रकार अब गाजियाबाद के स्कूल 17 जुलाई सोमवार से खुलेंगे। कुछ स्कूलों ने बच्चो को पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए इस दौरान ऑनलाइन क्लासेज चलाने का निर्णय लिया है।

