
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज प्रदेश की टीम की घोषणा करने के साथ ही क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा भी कर दी गई ।गौतमबुद्ध नगर के ग्राम प्यावली तेजपुर निवासी भाजपा नेता श्री सतेंद्र सिसोदिया को क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिम क्षेत्र की कमान सौंपी गई है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा नेता अनिल सांवरिया , गौरव गर्ग एवम रजनीश बंसल ने आज उनके निवास ग्राम प्यावली जाकर पटका पहनकर, माला पहनाकर व् मिठाई खिलाकर बधाई दी। वरिष्ठ समाजसेवी व् व्यापारी नेता गौरव गर्ग ने कहा की श्री सिसोदिया को अध्यक्ष बनाए जाने से व्यापारी वर्ग में बहुत खुशी है इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ेगा।

भाजपा नेता अनिल सांवरिया ने सतेंद्र सिसोदिया के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा की ये वास्तविक कार्यकर्ता को सम्मान मिला है श्री सतेंद्र सिसोदिया का पार्टी के प्रति समर्पण व् निष्ठा से कार्य करने से अब सभी कार्यक्रम और अधिक लगन से पार्टी के हित के लिए काम करेंगे।

वरिष्ठ व्यापारी व् भाजपा नेता रजनीश बंसल ने कहा की सरल व्यक्तित्व के व् सौम्य स्वभाव श्री सतेंद्र सिसोदिया को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से संगठन को तो मजबूती मिलेगी ही साथ ही आगामी निकाय चुनावों व् लोकसभा चुनावों में इससे भाजपा को बहुत बड़ी जीत भी मिलेगी।
