
गाजियाबाद : नेहरू वर्ल्ड स्कूल की कक्षा 6 की छात्रा पीहू बंसल ने यह रक्षा बंधन अनोखे तरीके से मनाया। पीहू बंसल को पेड़ पौधों से बहुत लगाव है उसने अपने घर में बहुत से गमलों में विभिन्न प्रकार के पोधे लगाए हुए है जिनको वह नित्य प्रति उठाकर उनकी देखभाल, नराई-गुड़ाई, पानी देने आदि का कार्य करती है उसके उपरांत नहा धोकर अपनी ऑनलाइन क्लास अटेंड करती है।
इस रक्षा बंधन पर पीहू ने सुबह उठकर पेड़ पौधों को नहला धुलकर साफ किया फिर पूजा करके उन्हे रक्षा सूत्र बांधा फिर अपने लडडू गोपाल जी को रक्षा सूत्र बांधने के बाद अपने भाई अयांश बंसल को राखी बांधी।

पीहू का कहना है की पेड़ पौधे सिर्फ किसी एक बहन की ही नही बल्कि हमारे पूरे समाज, देश व् राष्ट्र की रक्षा करते है, साफ हवा, ऑक्सीजन के अलावा हमारे जीवन में काम में आने वाली समस्त चीजे हमे प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से पेड़ पौधों से ही मिलती है इसलिए हमारे सबसे बड़े रक्षक ये पेड़ पौधे ही है हमे भी इनकी रक्षा करनी होगी, अधिक से अधिक पेड़ लगाकर हमे पर्यावरण संरक्षण करना होगा तभी हमारा जीवन भी खुशहाल हो सकेगा।
पीहू आगे बताती है की यह प्रेरणा उन्हे अपने पापा रजनीश बंसल से मिली जिन्होंने पीहू को हमेशा प्रेरित करके अधिकाधिक पेड़ पौधे लगाने में सहयोग किया। साथ ही अपने स्कूल व् टीचर के बारे में भी बताते हुए कहा की नेहरू वर्ल्ड स्कूल व मेरी टीचर भी हमेशा हमे पेड़ पौधों ke महत्व के बारे में बताती है और पेड़ लगाने की प्रेरणा देती है। पीहू के घर के सामने जो पार्क है उसे भी उन्होंने अपने साथियों के साथ गोद लेकर इतना सुंदर बना दिया है की यह पार्क आज गजियाबाद शहर का सबसे सुंदर कॉलोनी का पार्क बन गया है।