नोएडा।आज युवा क्रांति सेना के अध्यक्ष रोहित यादव के नेतृत्व में जिले में प्राइवेट स्कूलों की आर टी ई सीटों में हुई धांधलेबाजी के विरोध में कोठरी इंटरनेशनल स्कूल और मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर नोटिस चिपका कर दो कार्य दिवसों में सही आकडे उपलब्ध कराने की मांग की और गलत आंकड़े पाए जाने पर स्कूल पर धरना प्रदर्शन की भी चेतावनी दी।
सेना के संस्थापक अविनाश सिंह ने बताया की कोठरी इंटरनेशनल स्कूल ने गलत आंकड़े दिखाते हुए सत्र 2021-2022 में स्कूल के द्वारा आर टी ई पोर्टल पर कुल 53 बच्चों के दाखिले ही दिखाए गए हैं जबकि 2020-2021 के सत्र में कुल 100 बच्चों के दाखिले दिखाए गए थे।
मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल ने भी गलत आंकड़े दिखाते हुए सत्र 2021-2022 में स्कूल के द्वारा आर टी ई पोर्टल पर कुल 20 बच्चों के दाखिले ही दिखाए गए हैं जबकि 2020-2021 के सत्र में कुल 125 बच्चों के दाखिले दिखाए गए थे।यह गड़बड़ी नही धांधलेबाजी है जो बेसिक शिक्षा विभाग और इन स्कूलों की मिलीभगत से ही संभव है।
प्रशाशन को विभाग के दोषी कर्मचारियों पर भी कार्यवाही करनी चाहिए।इस अवसर पर सेना के सदस्य पुनीत अधाना ने कहा की सही आंकड़े आरटीई पोर्टल पर नही अपलोड करना कानूनी अपराध है।
इस धांधलेबाजी की जांच प्रदेश स्तर से होनी चाहिए क्योंकि कही ना कही इस धांधलेबाजी में जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारी भी शामिल हैं।इस अवसर पर अमर भारद्वाज, अर्जुन गौतम, निशु बैसला, सत्यम कसाना, मोना प्रधान सुधीर राय आदि मौजूद थे।
