
आज सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी द्वारा मुरादनगर मे श्री ब्रह्मागिरी और विश्वजीत गिरी के घर पर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सुभाष वादी भारतीय समाजवादी पार्टी के संस्थापक सतेंद्र यादव जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक श्रीवास्तव जी, विधायक प्रत्याशी मुरादनगर मनोज शर्मा जी मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे।
आज इस मौके पर विश्वजीत गिरी को महानगर अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ मुरादनगर बनाया गया वही महिला प्रकोष्ठ में तृप्ति अरोडा जी को महिला प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष मुरादनगर बनाया गया
सुभाष पार्टी के संस्थापक जी राष्ट्रीय अध्यक्ष जी और विधायक प्रत्याशी जी ने विकास के मुद्दे पर बताया कि सुभाष पार्टी का लक्ष्य है की 1.शिक्षा चिकित्सा सस्ती और सूलभ उपलब्ध कराना 2. पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देना 3. कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करना 4. राजनीतिज्ञों का पेंशन समाप्त करवाना 5. पाठ्यक्रम में क्रांतिकारियों के संघर्ष और बलिदान का शामिल करवाना 6. किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलवाना 7. किसानों की जमीन का उचित मूल्य दिलाना 8. ऐसी नीतियों का निर्माण कराना की व्यापार करना सुविधाजनक हो सके.
सुभाष पार्टी के गणमान्य पदाधिकारियों ने यह वादा किया है कि हमारी सरकार अगर उत्तर प्रदेश में बनती है तो हम इस आठ बिंदुओं पर काम करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव जी का कहना है की हम हर विधानसभा में इस बार अपना प्रत्याशी उतारेंगे और उन्होंने विकास के बहुत सारे वादे किए
आज इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, पारस गिरी जी विश्वनाथ गिरी जी त्यागी जी गौरव अरोड़ा अखिलेश गिरी जी व डीके त्यागी जी ओर अनेक माताएं बहने इस कार्यक्रम में मौजूद रहें। श्वेता जी और अन्य महिलाओं ने तृप्ति जी को माला पहनाकर उनके महानगर अध्यक्ष बनने पर बधाई दी
