
गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय में वीरवार को शरद ऋतु की शुरुआत में निगम कर्मचारियों को वर्दी का वितरण किया गया, उधान विभाग प्रकाश विभाग टैक्स विभाग निर्माण विभाग के चतुर्थ श्रेणी के लगभग ढाई सौ कर्मचारियों को शरद ऋतु हेतु वर्दी दी ताकि कर्मचारियों का सर्दी से बचाव हो सके और मन लगाकर कर्मचारी निगम हित में कार्य करें
नगर आयुक्त महोदय द्वारा इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों से उनके कार्य के बारे में वार्ता की गई साथ ही कर्मचारियों को कार्य करने के लिए मोटिवेट किया गया तथा किसी समस्या के दौरान सीधे संपर्क करने के लिए बताया ताकि कर्मचारियों से सीधा संपर्क स्थापित करते हुए उनकी समस्या का समाधान किया जा सके
माननीय महापौर आशा शर्मा द्वारा उपस्थित कर्मचारियों के कार्यों की प्रशंसा की गई तथा कर्मचारियों को निगम का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए उनको सरहाया गया गया


