
ओवेसी , शफीकुर रहमान व शायर मुन्नवर राणा जैसे लोग जिन्हें तालिबानी कृत्य पसंद है उन्हें भारत छोड़ काबुल जाना ही चाहिए।
महृषि बाल्मीकि से तालिबनियो की तुलना घोर निंदनीय है। कट्टर पंथी सोच व वक्तव्यों से सस्ती लोकप्रियता पाने की चाह माहौल खराब करती है जो असहनीय व आपराधिक कृत्य है, यह कहना प्रमुख व्यापारी नेता एवम व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष श्री अशोक गोयल का।
श्री अशोक गोयल ने एक वक्तव्य जारी करके कहा कि अपराध व आतंकी बोली भारतीय परिवेश के अनुरूप नही है, आज आम अफगानिस्तानी जान बचाने के लिए जूझ रहा है महिलाएं कट्टर पंथ का बहादुरी से मुकाबला कर रही है, दुनिया आज इस विषय पर चिंतित है पर भारत के कुछ बयान बाज निरंतर अनाप शनाप बोल रहे है देश उनकी भर्त्सना करता है।
कुछ लोगो पर मुकदमे दर्ज हुए है कानून अपना काम करेगा पर अवाम इन्हें गलत बोलने की इजाजत नही देता, निंदनीय मानता है।
