
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा व्यापार कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार के अध्यक्ष रवि कांत गर्ग ने आज अयोध्या में प्रदेश के पदाधिकारियों तथा अयोध्या के व्यापारियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक की। श्री रवी कांत गर्ग ने कहा की हम हर स्तर के व्यापारियों के साथ हैं चाहे वह ठेले खोमचे वाले हों चाहे उद्योग पति हम व्यापारियों की संख्या 20 करोड़ है हम व्यापारी सरकार को केवल वोट नहीं देते हैं बल्कि जिस का सपोर्ट करते हैं उसकी सरकार भी बनती है
श्री गर्ग ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार ने व्यापारी हित के कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं और जिससे व्यापारियों को बहुत सहूलियत मिलेंगी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारियों को पेंशन देने की योजना लागू की गई जीएसटी लागू करके व्यापारियों सर्वे छापे से मुक्ति प्रदान की गई सरकार ने इंस्पेक्टर राज का खात्मा किया, परंतु हां अभी जो योजनाएं सरकार ने लागू किया है उसका धरातल पर पालन पूरी तरह नहीं हो पा रहा है। जिसको मान्य मुख्यमंत्री जी और प्रधानमंत्री जी से वार्ता कर उसको धरातल पर लागू कराया जाएगा।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी राजेश अग्रहरि (राजेश मसाला वाले) जिला पंचायत अध्यक्ष अमेठी ने कहा व्यापारी अर्थ व्यवस्था की रीढ़ है उसको जो सम्मान मिलना चाहिए था आजादी के बाद नहीं मिल पाया परंतु वर्तमान उत्तर प्रदेश सरकार व केन्द्र सरकार इस जब से सत्ता में आई है तब व्यापारी का मान सम्मान बढ़ाया व्यापारी हित में कई योजनाएं लागू की गई।
प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने कहा की किसी भी दशा में व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जायेग हमे यदि व्यापारियों की सेवा में अपना प्राण भी त्यागना पड़ेगा तो भी हम हिचकेंगे नहीं। व्यापारी सेवा ही हमारा देश है और हमारे जीवन का लक्ष्य भी । प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने कहा कि अयोध्या व् सुल्तानपुर वासियों का सौभाग्य है कि उनके बगल के जिले के तेजतर्रार प्रदेश लोहारी राजेश मसाला जी मिले हैं और कर्मठ ईमानदार तथा जुझारू सर्वमान्य व्यापारी नेता भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री के रूप में मिले हैं। जिन दोनों लोगों का एक लंबा व्यापारियों के हित में संघर्ष करने का इतिहास रहा है ।
प्रदेश महामंत्री भारतीय उद्योग व्यापार मंडल रविंद्र त्रिपाठी ने कहा कि जिस देश का उद्यमी व्यापारी मजबूत रहता है जिस देश का उद्योग व्यापार मजबूत होता है वह देश आर्थिक रूप से उतना ही मजबूत रहता है हम व्यापारियों को जो मान सम्मान मिलना चाहिए था वह नहीं मिल पा रहा था लेकिन हमारे संगठन भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संघर्ष का यह नतीजा है कि आज हम लोगों की समस्याओं का निदान हो रहा है वर्तमान सरकार व्यापारी तथा उद्यमी हित में कई सहूलियत ने दी है कई नियम बनाए हैं जिससे उद्योग व्यापार को लाभ मिल रहा है श्री त्रिपाठी ने कहा कि जिस प्रकार से शिक्षक वर्ग से उद्यमियों के भविष्य विधान परिषद का चुनाव किया जाता है उसी प्रकार से पंजीकृत व्यापारियों के बीच से विधान परिषद मैं व्यापारी भेजे जाएं।
बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री अनूप श्रीवास्तव अयोध्या मंडल अध्यक्ष अलीमुद्दीन अयोध्या मंडल प्रभारी हरकेश श्रीवास्तव सुल्तानपुर जिला प्रभारी रमेश अग्रहरी सुल्तानपुर तहसील अध्यक्ष अजय पांडे अयोध्या से रामबाबू राजेंद्र कुमार गुप्ता सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
