सोमवार 9 अगस्त को सेक्टर 7 सिद्धार्थ विहार में बैठक कर आवास विकास के खिलाफ किसान एकजुट हुए। गाजीपुर बॉर्डर पर बैठे किसानों का मामला अभी शांत नहीं हो पा रहा है गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार योजना अंतर्गत ( आवास विकास परिषद, उत्तर प्रदेश) आने वाले कई गांव के किसान एकजुट होने शुरू हो गए हैं
किसानों ने बैठक कर आवास विकास के खिलाफ नारे लगाते हुए कहा अगर यथाशीघ्र सहानुभूतिपूर्वक हमारी मांगे नहीं मानी गई तो किसान आंदोलन के लिए बाध्य होंगे
वहीं पर मौजूद किसानो ने बताया सन 2007 में आवास विकास परिषद के द्वारा मिर्जापुर, केला, माधोपुरा, मिठ्ठेपुर, की भूमि परिषद के द्वारा किसानो से मौखिक एवं लिखित रूप से कई समझौते के आधार पर अधिग्रहण की गई थी, आवास विकास अपने किए वादों पर खरा नहीं उतर पा रहा है
जिसमें परिषद के द्वारा दुकान के लिये प्लाट दिए जाने की भी बात की गई थी कई साल बीत जाने के बाद भी किसानों को दुकान के प्लॉट अभी तक नहीं दिये गये है ये गलत है ओर किसानो की सभी जायज़ मांगो परिषद के अधिकारियों को माननी चाहिए l
इस मौके पर हाजी लियाकत अली, एडवोकेट चरण सिंह सैन, अशोक शर्मा, छोटेलाल, अनिल शर्मा, आशु एडवोकेट, संदीप पाल, सुभाष पाल, सौरभ पाल, आदि मौजूद रहे
