
गाजियाबाद। लायक हुसैन, समाजवादी पार्टी को 2024 के चुनाव में अब शायद विधान सभा चुनाव से अधिक मजबूती मिले, दरअसल गाजियाबाद जिले में जिस तरह से आज समाजवादियों में जोश दिखा वह इस बात को दर्शाता है कि आने वाले हर छोटे बड़े चुनाव में समाजवादी पार्टी की नींव मजबूत होगी, और लोगों में आज डासना में जो जोश दिखा वह इस बात को साफतौर पर जाहिर कर रहा है कि अब चाहे निगम का चुनाव हो या पंचायती चुनाव या फिर लोकसभा का प्रधानमंत्री की कुर्सी तक ले जाने वाला चुनाव सभी में समाजवादी पार्टी वापिस मजबूत हो रही है, समाजवादी पार्टी पूर्व जिला अध्यक्ष और सबसे पुराने कद्दावर नेताओं में गिने जाने वाले साजिद हुसैन के नेत्रत्व में समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान सोमवार को नगर पंचायत डासना में चलाया गया, आपको बताते चलें कि समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष साजिद हुसैन के नेत्रत्व में और डासना से चैयरमैन पद के उम्मीदवार कासिद हुसैन व फैसल हुसैन द्वारा इस सदस्यता अभियान को आयोजित कराया गया।

सदस्यता अभियान कैंप में कस्बे की जनता के अलावा आसपास के क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और करीब दो हजार से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, इस सदस्यता अभियान कार्यक्रम में मुख्यथिति रहे सदस्यता अभियान प्रभारी महेश आर्या ने लोगों को सदस्यता दिलाई, इस दौरान महेश आर्या ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रदेश में आमजन के हितों के लिए सबसे बेहतर पार्टी है चूंकि जो विकास कार्य माननीय पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी ने किए हैं उस तरह से विकास कार्यों को कर पाना हर एक पार्टी के बस की बात नहीं है, चूंकि हम समाजवादी लोग हैं और सर्व समाज को एकजुटता दिखाना होगी तब ही लोकतंत्र बचाया जा सकता है, उन्होंने कहा कि यह बातें कौन नहीं जानता है कि समाजवादी पार्टी विकास करना जानती है, पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विकास पुरुष हैं यह बातें किसी से छिपी नहीं हैं, और प्रदेश के अब तक के सबसे बेहतर मुख्यमंत्रियों में से एक हैं, साथ ही इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष साजिद हुसैन ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए और अखिलेश यादव के कंधों को और मजबूत बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग समाजवादी पार्टी से जुड़ें और पार्टी की सदस्यता लें, ताकि पता चले कि समाजवादी पार्टी ही प्रदेश की नम्बर वन पार्टी है, आपको यह भी बता दें कि नगर पंचायत डासना में कासिद हुसैन के आवास पर आयोजित हुई सदस्यता अभियान कार्यक्रम में सपा के वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए, वहीं महेश आर्या ने नगर पंचायत डासना में चेयरमैन पद के चुनाव को लेकर पत्रकार वार्ता में कहा कि अभी पार्टी का चुनाव को लेकर कोई आदेश हम तक नहीं आया है, उन्होंने कहा कि हम सदस्यता अभियान के प्रभारी हैं और इसीलिए इस ओर हम अपना ध्यान आकर्षित कर इस कार्य को जी तोड़ मेहनत कर सफल बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं, चुनाव को लेकर अभी पार्टी का कोई आदेश नहीं आया है, बाकी जो शीर्ष नेतृत्व का आदेश होगा वही मान्य होगा, इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी, हाफिज उस्मान साहब, हारून चौधरी, गफ्फार चौधरी, अकरम भाई, नदीम हुसैन, फैसल हुसैन सहित हजारों लोगो ने इस सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
