गाजियाबाद। लायक हुसैन।
नगर निगम वार्ड नंबर 7 सुदामा परी के ए ब्लाक के पार्षद के नरेश जाटव के द्वारा 2 गलियों में विकास कार्यों को लगे पंख, जिसमें विकास कार्यों में शामिल नाली, टाइल्स व मिट्टी भराव के कार्य का शुभारंभ किया गया, एक गली महेश गौतम के मकान से लेकर गुप्ता जी के मकान तक 22 लाख रूपये का कार्य किया जाएगा, वहीं दूसरी गली विनोद के मकान से लेकर सुनील तिवारी के मकान तक 23 लाख रूपये से विकास कार्य किया जा रहा है, इस दौरान क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला, कुल मिलाकर 45 लाख रूपये के विकास कार्यों का एक ही दिन शुभारंभ किया गया

इस दौरान मोहल्ले वासियों का उत्साह देखने लायक था, मोहल्ले के सम्मानित लोगों में शामिल महेश गौतम, चन्दभान, पप्पू भैया, जय प्रकाश, राकेश, सुरेश पाल सहित सैकड़ों लोगों उपस्थित रहे, और लोगों ने पार्षद नरेश जाटव के द्वारा विकास कार्यों को लेकर सराहना करते हुए कहा कि हमारे क्षेत्र में जिस गति से विकास कार्य किए गए हैं शायद समूचे जिले के वार्डों में इस तरह से कार्य हुए हों, साथ ही स्थानीय लोगों ने यह भी कहा डाला कि अगर नरेश जाटव जी चुनाव न भी लड़ें तो हम सब निरविरोध चुनने के लिए तैयार हैं चूंकि हम सबके लिये विकास और सम्मान नरेश जाटव से बेहतर और कोई नहीं दे सकता।
