
गाजियाबाद :- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब मेरठ मंडल के जिलों का निरीक्षण करेंगे, इससे पहले उन्होंने सहारनपुर मंडल के जिलों का निरीक्षण किया है। 26 अगस्त को मुख्यमंत्री हापुड़ पहुंचेंगे। यहां करीब 800 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने का कार्यक्रम है। हापुड़ में जनसभा को भी संबोधित करने का कार्यक्रम है। 27 अगस्त को मुख्यमंत्री गाजियाबाद भी आ सकते हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने इसके लिए तैयारी करनी शुरू कर दी हैं।
हालांकि जनपद गाजियाबाद के लिए मुख्यमंत्री के आगमन का अधिकृत कार्यक्रम उनके आने से एक दिन पहले ही जारी होगा लेकिन प्रशासन के अधिकारी में पूरी हलचल शुरू हो गई है और वे अपनी तैयारियों में लग गए हैं। उनके आने के लिए संभावित रूट भी जल्द ही तय कर लिया जाएगा।
हापुड़ रोड पर नगर निगम ने सड़को एवम डिवाइडरों की मरम्मत करने और उन पर पेंट कराने का काम भी शुरू कर दिया गया है। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों ने अभी कार्यक्रम की जानकारी से इनकार किया है, लेकिन भाजपा के पदाधिकारियों का कहना है कि 26 या 27 में से किसी भी दिन मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम जल्द ही तय हो सकता है।
