05 अक्टूबर को विशाल व्यापारी महा सम्मेलन में मुख्य व युवा कमेटी की घोषणा होगी ।
आज गुमटी चौराहे जी टी रोड के एक होटल में हुई आम सभा में कानपुर महानगर कमेटी में एक्सप्रेस रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष रोशन गुप्ता को वरिष्ठ महामंत्री, हमराज काम्पलेक्स अध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे को कोषाध्यक्ष सहित तीन महामंत्री में अफीमकोठी लोहा व्यापार मंडल के महामंत्री मनीष गुप्ता सलोने, नौ बस्ता उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमल त्रिपाठी, सरोजनी नगर से आयरन एंड हार्डवेयर एसो. के महामंत्री महेश सोनी व एक संग़ठन महामंत्री चंद्राकर दीक्षित व जरीब चौकी व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय मिश्र को संयुक्त महामंत्री और युवा इकाई की कमेटी में कलक्टर गंज उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष आशीष मिश्र को वरिष्ठ महामंत्री , टिम्बर के कोषाध्यक्ष को अतुल ओमर को युवा का कोषाध्यक्ष, तीन युवा महामंत्री में एक अफीमकोठी लोहा से मनोज विश्वकर्मा , एक्सप्रेस रोड से सचिन त्रिवेदी व किदवई नगर से विनायक पोद्दार घोषित किये गए।
यह भी तय किया गया कि अगले सप्ताह 5 अक्टूबर को कोपरगंज में संग़ठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उ प्र व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन मा रविकांत गर्ग के मुख्य आतिथ्य में होने वाले विशाल व्यापारी महा सम्मेलन में पूरी महानगर कमेटी घोषित होगी । आम सभा मे भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र ने संघठन के प्रमुख पदो की घोषणा की।
आम सभा की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सरदार गुरुजिन्दर सिंह ने की।संग़ठन के महानगर युवा अध्यक्ष अतुल त्रिपाठी ने भी संबोधित किया।
आम सभा मे प्रमुख रूप से प्रदेश संगठन मंत्री श्याम कनोड़िया, गुमटी अध्यक्ष राजे गुप्ता, अफीम कोठी लोहा के अध्यक्ष प्रेम गुप्ता,
ट्रांसपोर्ट से श्याम शुक्ला, 80 फ़ीट रॉड अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, टिम्बर अध्यक्ष रमाकांत शर्मा, कलक्टर गंज संयोजक अनुराग जायसवाल , जितेंद्र सिंह , धर्मेंद्र जायसवाल, अरविंद गुप्ता , आशीष त्रिपाठी, पवन गुप्ता , अनुराग साहू, श्याम नंदानी , राजा गुप्ता आदि कई बाज़ारो के पदाधिकारी थे।