. व्यापारी दिवस के अवसर पर भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल की गजियाबाद जिला ब महानगर इकाई ने व्यापारी दिवस व सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जिसके मुख्य अतिथि व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश के माननीय अध्यक्ष श्री रवि कांत गर्ग ( राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ) रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वास्थ राज्य मंत्री श्री अतुल गर्ग, श्री आनंद प्रकाश ( अध्यक्ष बाल भवन भारत सरकार ) ,भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, महामंत्री पप्पू पहलवान भी उपस्थित थे
. रवि कांत गर्ग ने कहा की व्यापारी किसी भी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है व्यापारी वर्ग ही कठिन परिस्थितियों में समाज व देश के लिए भामाशाह बनकर सबसे पहले खड़ा होता है व्यापारी वर्ग को आज सरकार अपनी शीर्ष प्राथमिकता पर रखती है है तथा इस सरकार में व्यापारी को सुरक्षित माहौल मिला है आज़ लूट पाट जैसी घटनाओं पर अंकुश लगा है व्यापार वृद्धि के लिए अनुकूल परिस्थिति बनीं है उन्होंने जो व्यापारियों की समस्या सामने आई उनके उचित निराकरण कराए है तथा आगे भी व्यापारी हित में संघर्षरत रहेंगे।
. अनिल अग्रवाल सांवरिया ने कहा कि व्यापारियों के हितों के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे किसी भी अधिकारी या विभाग द्वारा किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नही होने दिया जाएगा।
. रजनीश बंसल ने कहा कि व्यापारी से ही सरकार चलती है देश व प्रदेश की अर्थव्यवस्था व्यापारी पर ही निर्भर है ऐसे में व्यापारी को स्वाभाविक सम्मान मिलना ही चाहिए जब जब भी किसी सरकार ने व्यापारी का उत्पीड़न किया है तब तब सरकारों का तख्ता पलट हुआ़ है।
. इस अवसर पर भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल की मेरठ मंडल इकाई की व जिला गाजियाबाद इकाई महानगर गाजियाबाद इकाई व मुरादनगर इकाई की भी विधिवत घोषणा की गई तथा नियुक्त किए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए । मेरठ मण्डल के प्रभारी के रूप में नानक चंद गोयल, मेरठ मंडल के अध्यक्ष के रूप में अनिल अग्रवाल सांवरिया , मेरठ मंडल के संगठन मंत्री के रूप में रजनीश बंसल, जिला गाजियाबाद के प्रभारी गौरव गर्ग, चेयरमैन देवेंद्र हितकारी, जिलाध्यक्ष उदित मोहन गर्ग, महानगर गाजियाबाद के अध्यक्ष विकास बंसल, मुरादनगर इकाई के अध्यक्ष के रूप में निखिल मित्तल, महामंत्री अंकित गर्ग की घोषणा की गई तथा सभी को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। श्री अतुल जैन लोहा वालों को प्रदेश उपाध्यक्ष भी नियुक्त किया गया।
. जी. टी. रोड स्थित वेस्ट व्यू होटल में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (रजिस्टर्ड) के तत्त्वावधान में व्यापारी दिवस के शुभ अवसर व्यापार मंडल की ज़िला इकाई एवं महानगर इकाई द्वारा संयुक्त रूप से व्यापारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (रजिस्टर्ड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्य मंत्री रविकांत गर्ग जी और शहर विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग जी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा और महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान ने मंच की शोभा बढ़ाई। इस कार्यक्रम में व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे। उदित मोहन गर्ग को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का जिला अध्यक्ष एवं विकास बंसल को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
. कार्यक्रम में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (रजिस्टर्ड) के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री नीरज गर्ग, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल जैन, मेरठ मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल सांवरिया, मेरठ मंडल प्रभारी नानक चंद गोयल, मेरठ मंडल संगठन मंत्री रजनीश बंसल, ज़िला प्रभारी गौरव गर्ग, ज़िला चेयरमैन देवेंद्र हितकारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
. कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। कविगण डॉक्टर जयप्रकाश मिश्र, राजीव सिंघल और दीपाली जैन ज़िया ने अपने कवितापाठ से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
. व्यापारी दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अतिथिगण ने कोरोनाकाल में व्यापारियों के द्वारा किये गए सेवा कार्यों का उल्लेख करते हुए समाज के प्रति व्यापारियों की कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की।
. भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा आज के कार्यक्रम में विशेष रूप से इन पदों की घोषणा कर नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मान स्वरूप मनोनयन पत्र देकर पदों पर जिम्मेदारी दी गई जिसमें गाजियाबाद जिला इकाई मे सुनील प्रताप सिंह (जिला वरिष्ठ महामंत्री), अतुल मित्तल (जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष), आदिनारायण गुप्ता (जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष), संजय सतीजा (जिला कोषाध्यक्ष),अमन अग्रवाल (जिला महामंत्री), जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी लाल गुप्ता ,सुनील चौधरी ,पवन कंसल ,नरेश कुमार,सौरभ गुप्ता, जिला सचिव बैभव जैन , संजय अरोड़ा ,गणेश गुप्ता , मनीष निश्चल , अजय गर्ग , ऋषभ जैन (जिला संगठन मंत्री), सरदार बलदेव सिंह (जिला प्रचार मंत्री), कमल कुमार गर्ग ( जिला आय-व्यय निरीक्षक), निरंजन शर्मा(जिला मीडिया प्रभारी) तथा
. महानगर की टीम में महानगर अध्यक्ष विकास बंसल, वरिष्ठ महामंत्री विपिन सिंघल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, लोकेश बंसल, विजय महेश्वरी, कोषाध्यक्ष सुनील वार्ष्णेय, महानगर महामंत्री राकेश चौधरी, अरुण गोयल, रवि जैन, महानगर उपाध्यक्ष तरुण शर्मा, महानगर संगठन मंत्री आलोक गर्ग आय-व्यय निरीक्षक विकास गर्ग , महानगर मंत्री जतिन अग्रवाल, समीर केसरवानी बनाए गए। शहर के व्यापारियों और उद्यमियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को सजीव बनाये रखा।













