
उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला करते हुए गाजियाबाद के पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात अमित पाठक को यहां से हटाकर पुलिस महानिदेशक कार्यालय से संबद्ध कर दिया तथा 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी पवन कुमार को गाजियाबाद के नए एसएसपी के रूप में तैनाती दी गई है।
आईपीएस पवन कुमार को इसी माह जून में एसएसपी मुरादाबाद के पद पर तैनात किया गया था जहां उनका कार्यकाल लगभग 2 महीने का रहा। मुरादाबाद में तैनात 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी पवन कुमार की गिनती प्रदेश में तैनात तेज़ तर्रार एवम सख्त आईपीएस अधिकारियों में होती है।
श्री पवन कुमार ट्रेनिंग के दौरान एसपी सिटी आगरा के पद पर तैनात रहे तथा शामली, चित्रकूट, जौनपुर, उन्नाव, सीतापुर, सुल्तानपुर, में कप्तान के पद पर भी तैनात रह चुके है। 2017 में पवन कुमार सेंट्रल डेपुटेशन पर हैदराबाद पुलिस आकदमी चले गए जहां वह करीब 4 साल तक तैनात रहे। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आने के बाद इसी वर्ष जून 2021 में एसएसपी मुरादाबाद बनाये गए थे।
